Teen Taal cover

Teen Taal

Aaj Tak Radio

Teen Taal is a witty, comedy oriented Hindi podcast where three musketeers talk about various issues with a pinch of humour and fun. The topic of conversation varies from politics, Indian society, jokes, Viral stuff on social media, food, movies and many more. Catch your share of fun every Saturday with Kamlesh Kishore Singh, Kuldeep Mishra & Asif Khan. इस पॉडकास्ट के नायक और खलनायक हैं,तीन तिलंगे- कमलेश किशोर सिंह, आसिफ खान और कुलदीप मिश्र. ये तीनों लोग हफ़्ते की घटनाओं पर अतरंगी अंदाज़ में बातें करते हैं, ठहाकों के साथ और अपने अपने biases के साथ. ये पॉडकास्ट सबके लिए नहीं है. जो घर फूंके आपना, सो चले हमारे साथ. यानी वही लोग सुनें जिनका आहत होने का पैरामीटर ज़रा ऊंचा हो. हर शनिवार, आज तक रेडियो पर. जय हो.

Teen Taal is a witty, comedy oriented Hindi podcast where three musketeers talk about various issues with a pinch of humour and fun. The topic of conversation varies from politics, Indian society, jokes, Viral stuff on social media, food, movies and many more. Catch your share of fun every Saturday with Kamlesh Kishore Singh, Kuldeep Mishra & Asif Khan. इस पॉडकास्ट के नायक और खलनायक हैं,तीन तिलंगे- कमलेश किशोर सिंह, आसिफ खान और कुलदीप मिश्र. ये तीनों लोग हफ़्ते की घटनाओं पर अतरंगी अंदाज़ में बातें करते हैं, ठहाकों के साथ और अपने अपने biases के साथ. ये पॉडकास्ट सबके लिए नहीं है. जो घर फूंके आपना, सो चले हमारे साथ. यानी वही लोग सुनें जिनका आहत होने का पैरामीटर ज़रा ऊंचा हो. हर शनिवार, आज तक रेडियो पर. जय हो.

बिहार के पोदीना सिंह, तन-बदन के टंटे और पीक का प्रक्षेपण : तीन ताल S2 Ep 180

0:00 0:00

एपिसोड

बिहार के पोदीना सिंह, तन-बदन के टंटे और पीक का प्रक्षेपण : तीन ताल S2 Ep 180 31 Oct 2026

- देश को बचाने की शुरुआत से तीन ताल की बतरस चालू, मुंबई यात्रा और तीन तालियों का शुक्रिया - एमरिका के पेंटागन का FORTRESS प्लान और बिजली ग्रिड ठप होने की आशंका - एमएलएसी इलेक्शन की ज़रूरत क्या है? अनंत सिंह और नीरज कुमार की तू-तू मैं-मैं और साथ में पुदीना सिंह और गैस निकालने का चुनावी विज्ञान - निर्वाचन आयोग की पोस्ट, मतदाता सूची में ‘राम ने यादव को मारा’ और ‘राम ने शर्मा को मारा’ - मल्लिकार्जुन खरगे का बयान और बीजेपी की राजनीतिक रणनीति - इसराइल चुनाव: नेतन्याहू का गठबंधन आगे पर बहुमत से दूर - धनतेरस से तीन ताल की सदस्यता: तीन तालिया, पक्का तीन तालिया, तीन ताल का जिगरी और साइलेंट सपोर्टर - एजेंडा : छोटी बीमारियाँ और बड़े घरेलू विशेषज्ञ और नौरंगी का धुआं - बीमारी का भी वर्ग-संघर्ष, अमीर को एसिडिटी, गरीब को गैस और दांत का दर्द और खट्टी डकार - कान में तेल डालने की परंपरा और बुज़ुर्गों का अटूट भरोसा, कान की खुजली और नागरिक कर्तव्य - देसी भाषा में बीमारी का वर्णन, जुकाम और मुफ़्त का वॉइस मॉड्यूलेटर और खुजली, फुंसी और बालतोड़ - बिलनी और लोककथा का चिकित्सा विज्ञान, हिचकी और प्रेमियों की सूची साथ में छोटी बीमारी और बड़ा बाज़ार - बिज़ार खबर में : गुटखे की पीक और ग्यारह हज़ार वोल्ट की तार, थूकने की कला और भारतीय सार्वजनिक जीवन - प्राणों से प्रिय तीन तालियों की चिट्ठियां - प्रड्यूसर : अतुल - साउंड मिक्स : सूरज

मुंशी की मुंडी, वकालत में वज़न और मीट न मिला रे मन का : तीन ताल S2 179 24 Oct 2026

- खान चा के दुद्धी से वापसी के बाद तीन ताल की शुरुआत - टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस रियल और रील हीरो पर बतरस - लॉरेंस बिश्नोई को साहब कहने वाला वीडियो वायरल और आदरसूचक शब्द पर बतकही - रावण दहन के साथ-साथ कॉकरोच जनता पार्टी चिढ़ाने के लिए कॉकरोच का पुतला दहन - शरजील इमाम का इंटरव्यू और अभिव्यक्ति की आज़ादी से जुड़ा सवाल - राहुल गांधी की वियतनाम यात्रा और बिज़नस क्लास का सुख और आईफोन-एंड्रॉयड लेने की सद्बुद्धि - जाने-माने सिंगर दलेर मेहंदी की उत्तराखंड में हुई एक लाइव कंसर्ट को लेकर उठे बवाल बतरस - एजेंडा में - केस-मुकदमा-कोर्ट-कचहरी पर बतरस - कपड़ा और बाल काटने वाले दरोगा और पिंजरा में बंद करने की सज़ा - मुंशी कैसे चलाते हैं थाना? कोर्ट में हड़ताल के मजेदार कारण - प्रशांत भूषण और अभिषेक मनु सिंघवी जैसे वकील ही बदलाव लाते हैं? - कैसे बेवकूफ बनाते हैं वकील और संविधान में नियम-कानून का झोल - एससी-एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम का दुरुपयोग करवाने वाले लोग - जेल में कैदियों की नैतिकता और आपस में मार कुटाई - बवासीर के नामपर सिपाहियों का छुट्टी लेने का अतरंगी तरीका और कट्टा गुरु, गोहत्या वाले वकील, मेड़ वाले वकील - बिजार खबर में दिल्ली से बारात शहनवाज़ बनकर पहुंची, नवरात्र की थाली में मीट आया और प्रेम कहानी का भेद बिरयानी की भाप में खुल गया! - चिट्ठियां - प्रड्यूसर : अतुल तिवारी - साउंड मिक्स : सूरज

पवन गैंडा, तेल-पिपासु और चतुर-बुड़बक होने के 100 फायदे : तीन ताल S2 Ep 178 17 Oct 2026

- खान चा के बगैर प्रड्यूसर अतुल तिवारी के साथ तीन ताल की शुरुआत हुई - 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें' विपक्ष की सबसे बड़ी डिमांड! और मतदाता सूची की पारदर्शिता और चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवाल - अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास का डिटेन होना - जंतर-मंतर अब विरोध स्थल क्यों नहीं रहा? दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को निर्धारित प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया है और रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली के सीबीडी ग्राउंड को नए विकल्पों के रूप में नामित किया है. इस पर ताऊ का अतंरगी ऐंगल सुनिए - राजनीति के प्लेइंग इलेवन में कौन हैं? नेहा बोरा बनीं छात्र आंदोलन का प्रमुख चेहरा? - अर्थशास्त्री और सामाजिक कार्यकर्ता ज्यां द्रेज का नाम चर्चा में! पत्रकारों को उन्हें क्यों पहचाना चाहिए और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की चाल - तानाशाही अच्छी चीज़ कैसे थी? ताऊ ने बताया और हूतियों से कोई लड़ क्यों नहीं पाता ये भी - एजेंडा में बुद्धू पर बातचीत और बुद्धू-मूर्ख में फ़र्क़ - हाथी जंगल का राजा क्यों नहीं बन पाता और फिल्मों के बुद्धू कैरेक्टर - बुद्धुओं की खास बातें क्या हैं? बुद्धुओं की सकारात्मकता - डोनाल्ड ट्रम्प बुद्धू हैं कि नहीं? और दिए से तेल पीने का किस्सा - ज़िंदा तंबाकू और बुद्धू इंसान की इनोसेंस और ब्लॉक प्रमुख बनने का तरीका - बिज़ार खबर में तोहफे से परेशान वीरमणि - तीन तालियों की चिट्ठियां - प्रड्यूसर : अतुल - साउंड मिक्स : सूरज

केचुआ में मुचुआ की मुसीबत, धरनाभोज और बिहार की आहत सामग्री : तीन ताल S2 Ep. 177 10 Oct 2026

- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नेता विपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का प्रोटेस्ट - कहानियों की प्रतिस्पर्धा और नेहा बोरा, अभिजीत दीपके, सौरभ दास, आशुतोष रांका जैसे युवा नेताओं का उदय - ताऊ, सरदार और खान चा के अतरंगी सपने और फ्रांस में प्रोटेस्ट का मौसम - प्रदर्शनकारियों को क्या आना चाहिए? सरदार ने बताया, नाना पाटेकर का निधन और उनकी फिल्मों पर चर्चा - एजेंडा में छवियों पर बतरस, इमेज मेकिंग और नरेटिव पर चर्चा - इंसान, वस्तु और ट्रेनों और नेताओं की छवि पर बतरस - सलमान खान और अजित जैसे ऐक्टर की छवि - छवियों का निर्माण कैसे होता है? विदेशों में भारत की छवि कैसी होती है? - राहुल गांधी के दिल में इजरायल की छवि और वर्ल्ड वॉर 2 में अमेरिका के दिमाग में जापान की छवि - गुलाब-गेंदा जैसे फूलों और बॉडी बिल्डर की छवि - बिज़ार खबर में राहत सामग्री से मृत्यु - चिट्ठियां - प्रड्यूसर : अतुल -साउंड मिक्स : सूरज

ज्ञानू गो बैक, निगरगंड उस्तादी और इंद्रदेव को नोटिस : तीन ताल S2 Ep 176 03 Oct 2026

- पीनी पड़े के गीत से हुई तीन ताल की शुरुआत - दुबई से इजरायल जा रहे प्लेन 'फ्लाईदुबई' की हाईजैक की साजिश - 9/11 के बाद मुसलमानों के लिए कैसे बदल गई दुनिया - सरदार की शरीर में हरिओम पवार की आत्मा - लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में तनाव और तोड़फोड़ और ताऊ की जेन ज़ी को सलाह - अधूरी जानकारी, पूरी बेचैनी और अफ़वाह की फुल-साइज़ कहानी - ज्ञानेश कुमार के खिलाफ और आंदोलन की मांग और चुनाव निरस्त करने की मांग - झारखंड को आज़ाद करने की डिमांड - एजेंडा में 'उस्ताद' पर बतरस - ताऊ और खान चा के उस्ताद के किस्से - उस्ताद और अध्यापक में अंतर और उस्ताद की ज़रूरत - मोहल्ले के उस्ताद अंकल-आंटी और उस्ताद पर शेरो शायरी - बिजार : इंद्रदेव पर जनसुनवाई, बादल विभाग को नोटिस और देवराज को कारण बताओ!

दिल्ली की दिमाग़ी दही, बिगड़ैल बिहार और नेता जी का नागिन डांस : तीन ताल S2 175 26 Sep 2026

चुनाव आयोग का विवाद और CEC ज्ञानेश कुमार निशाने पर - जमुई की घटना का वायरल वीडियो, नाबालिगों के साथ मारपीट-छेड़छाड़ और पुलिस की कार्रवाई - बिहार की संस्कृति कैसे सुधरेगी? ताऊ सरदार ने बताया - अभिनव चतुर्वेदी के साथ क्रिकेट और फिल्मों और दिल्ली पर बतरस चालू - मनीषा कोइराला के भाई का रोल और सौदागर फिल्म के किस्से राजकुमार और दिलीप कुमार की मस्ती - दिल्ली में पहली बार आने के किस्से और होलडॉल के साथ मजनू का टीला, हौज रानी, खिड़की गाँव, बेर सराय, फतेहपुर बेरी और पहाड़ी इमली से कड़कड़डूमा तक बतकही - दिल्ली के गोल चक्कर और खो जाने की आदत - दिल्ली और मुंबई में फरक और दिल्ली की चाट, गोलगप्पे से शाही पनीर तक वही पुराना मेन्यू और मिस्सी रोटी की अनन्त उपेक्षा - जमनापार दिल्ली की बातें और बार-बार लुटने वाली दिल्ली - पावर के करीब दिल्ली और दिल्ली की हवाबाज़ी और मुंबई और दिल्ली के अलग अलग दलाल स्ट्रीट - दिल्ली के अतरंगी खाने और कल्चर के नमपर धोखा - चावड़ी बाज़ार, चांदनी चौक, भगीरथ पैलेस और नेहरू प्लेस जैसी जगहें - कुछ घटिया शेर सुनिए और सुनिए महेंद्र सिंह धोनी का परिचय - बिज़ार खबर : जालौन में 20 बोरी सीमेंट, थाने का कमरा और ‘नागिन डांस’ - तीन ताल की चिट्ठियां - प्रड्यूसर : अतुल - साउंड मिक्स : सूरज

मार्मिक छुच्छी, मणिकर्णिका पर दीक्षांत समारोह और हूतियों का हूतियापा : तीन ताल S2 174 19 Sep 2026

- कवि और नागरी प्रचारिणी सभा काशी के प्रधानमंत्री व्योमेश शुक्ल के साथ तीन ताल की शुरुआत - आस्तीन के सांप, ब्रिक्स डिनर का ‘वेज मेन्यू’ विवाद और बनारस में मांसाहार की परंपरा - UPI में नया MDR, डिजिटल इंडिया का डिजिटल कांटा, P2P फ्री और दुकानदार से प्यार - हूती आया, हूती गया और हूती विद्रोहियों ने सऊदी का F-15 फाइटर जेट मार गिराया - एजेंडा में मृत्यु का टाइमटेबल और मौत का कोई PNR नंबर, जिंदगी की आखिरी खबर, सबसे पुरानी ब्रेकिंग - कंधा चार, सलाह चालीस के साथ शव-यात्रा और जीवन का दीक्षांत समारोह - मौत के मुहाने पर भी क्लिफहैंगर, रोने और न रो पाने वाले लोगों की मुश्किल - बनारस के मणिकर्णिका घाट और हरिश्चंद्र घाट पर रोना मना है? - मृत्यु की सबसे उपयुक्त संज्ञा और काल-अकाल का अनिश्चितता - बनारस में प्रेमचंद, आचार्य रामचंद्र शुक्ल, महामना मदन मोहन मालवीय, महाराज बनारस और कमलापति त्रिपाठी की शव-यात्रा - चिता पर सेंकी हुई रोटी का टोटका और एक पर एक फ्री की स्कीम - बिज़ार खबर और चिट्ठियां - प्रड्यूसर : अतुल - साउंड मिक्स : सूरज

नाराज़ फूफा, असत्य निकेतन, iPhone का मनुवाद और मायावती की 'RT': तीन ताल S2 173 12 Sep 2026

देश के नंबर वन कॉमेडी पॉडकास्ट 'तीन ताल' सीजन 2 के एपिसोड 173 में कमलेश ताऊ, आसिफ़ ख़ां चा और कुलदीप सरदार के साथ सुनिए: फूफा नाराज़ क्यों हो जाते हैं, ताऊ क्या 'एथेनॉल फूफा' हैं, भूतपूर्व और मौजूदा नाराज़ फूफा कौन हैं, क्या विपक्ष असल में नाराज़ फूफा ही होता है और नाराज़ फूफा के असली traits क्या हैं? फूफा के फुल-बॉडी ईगो मसाज से लेकर राजनीति में रिश्तों के नाम रखने की परंपरा तक, भारतीय राजनीति के असली फूफा किसे कहा जाना चाहिए? देश के जीजाओं को ताऊ ने चेतावनी दी और यह सवाल भी उठा कि फूफा खामखां बदनाम हैं या सच में वो तुनुकमिज़ाज होते हैं?गाँव के सार्वजनिक फूफा और पीएम मोदी के पॉलिटिकल कंसर्ट पर भी चर्चा हुई. सोशल मीडिया पर चल रहा 80s ट्रेंड और AI के दुरुपयोग पर भी बातचीत. 80s में खान चा और ताऊ का फैशन कैसा था, उस दौर में बात करने का सलीका क्या था और आज हम उस दौर की कौन-सी चीज़ें मिस करते हैं, इस पर भी चर्चा हुई. रेज बढ़ने और Fight or Flight की प्रवृत्ति से लेकर इस सवाल तक बात पहुँची कि इंसान आखिर किस चीज़ से भरा पड़ा है और क्या हमें रिक्तता की ओर लौटना चाहिए. सत्य निकेतन की घटना के बहाने हमारे यहाँ Safety Culture के न होने पर बात हुई और ब्रह्मचर्य, कंट्रोल और पेरिस में एफ़िल टावर बंद होने में BAPS का प्रसंग भी आया. गरबा पर विवाद और मुसलमानों की एंट्री को लेकर शुरू हुई बहस के साथ यह भी समझने की कोशिश हुई कि गरबा और डांडिया में असल फ़र्क क्या है।साथ ही मिडिल ईस्ट में हूतियों की चुनौती, सऊदी अरब की समृद्धि और समृद्धि से पैदा होने वाले आलस्य पर भी ताऊ ने अपनी बातें रखी. आकाश आनंद को पार्टी से बाहर करने से लेकर मायावती को फ़ेवरेट लीडर बताने, दलित वोट बैंक पर चंद्रशेखर की नज़र और हमारे लोकतंत्र में मौजूद एक राजतंत्र पर लंबी बातचीत हुई. मायावती के शासनकाल को ताऊ ने किस तरह याद किया, यह भी सुनिए. Apple iPhone की कीमत पर हैरानी क्यों होती है, Upgradeitis क्या है, iPhone में मनुवाद कहाँ से आ गया और iPhone 18 Duo इतना महंगा क्यों है—इन सवालों के जवाब भी मिलेंगे. इमली का अंग्रेजी नामTamarind कैसे पड़ा, यह कहानी भी निकली. बिज़ार ख़बर में चोरी हुई स्कूटी का चालान आने के बहाने गाड़ी उधार देने और बाइक वाले चालाक दोस्तों के क़िस्से सुनने को मिलेंगे. फोन में नेटवर्क की वजह से रील न चल पाने पर जान गंवाने वाली महिला की घटना के बहाने मनोरंजन और Screen Addiction पर भी चर्चा हुई. सफ़ेद जूते बचाने के लिए बुज़ुर्ग की पीठ पर सवारी करने वाले पटवारी को भी रिमांड पर लिया गया और आखिर में आईं प्राणों से प्रिय तीन तालियों की चिट्ठियां. प्रड्यूसर: कुमार केशव छोटू प्रड्यूसर: मानव देव रावत साउंड मिक्सिंग: सूरज सिंह वीडियो एडिट: आशीष रावत/लोकेश कुमार

रवि गुप्ता का जासूसी मिशन, हैप्पीनेस इंडेक्स के चोंचले और प्रेम में प्रश्नपत्र : तीन ताल S2 172 05 Sep 2026

- तीन ताल में कॉमेडियन-कलाकार रवि गुप्ता - प्रतापगढ़ के हाल-चाल और शहरी हाव भाव - सुभाष गर्ग की व्याख्या, GDP पर बतरस और मूंगफली-बिस्कुट के साथ बतरस - हैप्पीनेस इंडेक्स कैसे नापती है सरकार? - इंडिया गोट लेटेंट में, समय रैना शेरॉन वर्मा, ओरी और सुनील पाल पर बतरस - लंठई और बनारसी गाली से रवि गुप्ता का पहला राब्ता और गाली और फूहड़ता में अंतर - सरस सलिल, नन्हें सम्राट, सरिता और गृह शोभा जैसी पत्रिकाओं के पाठक रवि गुप्ता - एजेंडा में एजेंट रवि गुप्ता के साथ जासूसी पर बतरस - जासूस विजय, संजय दत्त और कमल हसन की फिल्में - साउथ इंडियन फिल्मों का सिरियस हास्य और अतरंगी डायलॉग - सुराग, तहकीकात जैसे सीरियल और डीडी मेट्रो का दौर - राजकुमार, दिलीप कुमार के दौर वाली फिल्में और खान चा की जासूसी - चटखारे लेने के लिए की जाने वाली जासूसी और - गोल-मोल बिज़ार खबर में प्रेम का प्रश्नपत्र - प्रिय तीन तालियों की चिट्ठियां - प्रड्यूसर : अतुल - साउंड मिक्स सूरज

बेईमान भारत, अराजकता का आचार और शराबी चचा : तीन ताल S2 Ep. 171 29 Aug 2026

- महंगी चीनी का ज़हर और इथेनॉल चक्कर बाबू भईया - प्याज़ की खुशबू और लेखपाल की लेखनी - गुरमीत राम रहीम सिंह इंसान को फरलो - राहुल गांधी मनुस्मृति और पितृसत्ता को चुनौती दे रहे हैं? - लोन का चक्कर और बेईमान भारत - एजेंडा में रैंडमनेस और अराजकता पर बतरस - दुनिया व्यवस्था से बनी या किसी की नींद खराब थी? - रैंडम ह्यूमर न समझने वाले, लव-मैरेज और अरेंज मैरेज में अराजकता - बिना बात रेलवे स्टेशन पर चाय पीने की रैंडमनेस, पैर पर कुल्हाड़ी : स्वनिर्मित दुःख का स्वदेशी मॉडल - रैंडमनेस से निकली अराजकता, ज़ुबिन गर्ग और रैंडमनेस का क्रिएटिव-पक्ष - भीड़ की अराजाकता और नौरंगी के साथ प्रोफेसर सम्पूर्णानंद - बिज़ार खबर में 'शराबी चचा' - प्रिय तीन तालियों की चिट्ठीयां - प्रड्यूसर : अतुल

आवाज़ का चक्कर, आदमकद कुत्ता और बुद्धि-शुद्धि-दुद्धी नक्सल : तीन ताल S2 Ep. 170 22 Aug 2026

- ऑपरेशन सिंदूर डॉक्युमेंट्री और ऑपरेशन सफेद सागर पर बतरस से शुरुआत - नितिन नवीन की टीम में स्मृति ईरानी, राम माधव की एंट्री और अमित मालवीय की छुट्टी - अनुराग ठाकुर और शहजाद पूनावाला का क्या होगा? - E20 से E10 पर आएगी सरकार? इथेनॉल का क्या होगा? - खराब स्कूल पर छापा मारने वाले जेन ज़ी के झंडाबरदार अभिजीत दीपके का क्या होगा? - खान चा का जेल स्वप्न और नदी, पर्वत, पहाड़, जंगल पार करके स्कूल जाने का एफ़र्ट - राजनीति में विकल्पहीनता और दिमागी नक्सल का उड़ता तीर - एजेंडा में आवाज़ की दुनिया पर बतरस - सियार, सुबह, टिक्की वाले, जंगल और अस्पताल की डरावनी और सुखद आवाज़ - फुसफुसाहट, प्रेम और षड्यंत्र की साझी भाषा और खान चा की मिमिक्री - अपनी रिकॉर्ड की हुई आवाज़ और आत्म-पहचान का संकट - लगातार बोलने की थकान और हर समय उपस्थित रहने की मजबूरी - रात की आवाज़ें, दीमक का बिस्कुट, मच्छर का गाना और नल की टप-टप - नौरंगी और पर्यटक के बीच श्लोक-संवाद - बिज़ार खबर में : आदमक़द कुत्ता - प्रड्यूसर : अतुल - साउंड मिक्स : सूरज

फ्लाइट का HIGH कमांड, रिस्क का रगड़ा और चेकिंग से चेकमेट : तीन ताल S2 169 15 Aug 2026

- रवि किशन का जलवा और उनकी ऐक्टिंग - क्रिस्टोफर नोलन ने 'द ऑडिसी' पर बतरस - बिना छज्जे का मकर द्वार और संसद का मानसून सत्र का खर्च - JPSC-JSSC का संकट और सरकार-छात्र संवाद का अलग-अलग रिजल्ट - खेत में गड़ा पैसा और सिक्योरिटी सिस्टम की कामयाबी - गांजा फूंककर जहाज़ उड़ाने का HIGH कमांड और कमांड का HIGH - एजेंडा में : रिस्क और रिस्क मैनेजमेंट - छोटे-छोटे रिस्क और रिस्क का मज़ा, रिश्तों और प्रेम और विवाह का रिस्क - वाइल्ड लाइफ के वाइल्ड रिस्क, Riskshaw Puller और जोखिम की सवारी - फूलों के गुलदस्ते में सांप और हॉकी की टांग और देश में रिस्क लेकर खेलने का सवाल - हॉकी, लॉंग जंप, ट्रिपल जंप, मैराथन जैसे खेल पर ताऊ का कथन - Risk-Taker का डर और लापरवाह का आत्मविश्वास - बिज़ार खबर में : मां की क़सम और महकमे की कमसिन इमेज - प्रड्यूसर : अतुल - साउंड मिक्स : सूरज

बांकीपुर की झांकी, चावलपंथी समाज और गाड़ियों में रसावल : तीन ताल S2 168 08 Aug 2026

- उप का उपसंहार और दतिया-बांकीपुर की झांकी - प्रशांत किशोर की मेहनत का फल और दतिया के ऊपर नरोत्तम मिश्रा की मूंछें - अनंत सिंह का 'जनता मालिक है' और बिहार का मूड - E20 की तकनीक और जनता की शंका, JPSC-JSSC का संकट और युवाओं का धैर्य - नरेंद्र मोदी की वर्टिकल रील और गैसलाइटिंग वाली प्रतिक्रिया - इस्लामाबाद की बेचैनी और सत्ता की बेबसी का लमलेट वर्जन - POK के नागरिकों की 38 मांगें और तख्तापलट की सुगबुगाहट - एजेंडा में चावल : धान की नर्सरी और दाल-भात की नागरिकता - रोपनी के गीत और बिरयानी की शान, माड़ का विज्ञान और बासमती का घमंड - हरी मिर्च, घी, नमक और भारतीय सुख का न्यूनतम पैकेज - हांडिया, अपोंग, ज़ुथो और चावल का नशेड़ी पक्ष, चावल का मल्टीवर्स और हर रसोई का संस्करण - बिज़ार खबर में : 700 पेड़ों की शहादत और 10 हज़ार पौधों का उद्घाटन - प्रिय तीन तालियों की चिट्ठियां - प्रड्यूसर : अतुल - साउंड मिक्स : रोहन

गन मास्टर G9, होश उड़ाने वाली पेशकश और दुखियारी निरुपा राय : तीन ताल S2 Ep 167 01 Aug 2026

- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े से शुरुआत और इस्तीफ़ों की राजनीति पर बतरस - जेन-ज़ी का नया गिल्ट, 'रिज़र्वेशन हटाओ जनता पार्टी' और इंटरनेट वाली क्रांति - नीतिन गडकरी का 'छल रहित व्यवहार', इथेनॉल, जनता पार्टी और आंदोलन की नई रसायनशास्त्र - पर्यावरण बचाने के चोंचले, ऊर्जा बचाने की तरकीबें और हमारे घरेलू पाखंड - The Odyssey से लेकर रामायण के ट्रेलर तक! महाकाव्य, सिनेमा और उम्मीदें - इस हफ़्ते का एजेंडा: लेट 80's और 90's की फ्लॉप फिल्मों का स्वर्णिम युग - ऐसे फिल्मी नाम, जिनमें खून, कानून, पाप, आग और इंसाफ न हो तो टिकट ही न बिके - हॉरर फिल्मों का अनजाना हास्य! भूत कम, इंसानों की बेवकूफ़ियायां ज़्यादा - कैसे बदला हिंदी सिनेमा? गोदाम से मल्टीप्लेक्स तक का सफ़र - रंजीत, शक्ति कपूर, सदाशिव अमरापुरकर और मानिक ईरानी जैसे विलेनों का स्वर्णकाल - चंकी पांडे, राहुल रॉय, कुमार गौरव, शेखर सुमन और उन सितारों की कहानी जो सुपरस्टार बनते-बनते रह गए - डायलॉग प्रेमी विलेन, लाल टेलीफोन, शेर की खाल और "इसे बांध दो... मैं अभी आता हूँ" वाला अपराधशास्त्र - कोर्टरूम ड्रामा, "ऑर्डर... ऑर्डर..." और आख़िरी पांच मिनट में प्रकट होने वाले असली गवाह - मिथुन, राज बब्बर और उस दौर की फैक्ट्री-मॉडल फिल्में, जहां हर शुक्रवार एक नई रिलीज़ तय थी - बिज़ार खबर और चिट्ठियां - प्रड्यूसर : अतुल - साउंड मिक्स : सूरज

आंदोलन का तीसरा पहलू, धर्मेंद्र प्रधान और सरकार की ज़िद और पतली सब्ज़ी, मोटा बवाल : तीन ताल S2 Ep 166 25 Jul 2026

- सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़कर जारी किया बयान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रील और कॉकरोच जनता पार्टी का तुक्का - लाठीचार्ज की बर्बरता, इंस्टाग्राम का ट्रेंड और तरह-तरह की पीड़ाएं - धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा क्यों नहीं हो रहा? सरकार मुर्दा हो गई है? - दिल्ली पुलिस का असली काम, आंदोलन की थकान और सरकार की थकी हुई रणनीति - राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, डिंपल याद और सोनम वांगचुक की पत्नी के बयान का असली अर्थ - बिहारी जेन ज़ी का स्वैग और लड़ाई का सही तरीका - जेन ज़ी की भाषा, गाली और गर्लफ्रेंड के लिए प्रदर्शन करने वाला लड़का - जेन ज़ी के फेवरेट नेता राघव चड्ढा कहां हैं? - बिज़ार खबर में ग्रेवी आतंक से परेशान पति की व्यथा - तीन ताल श्रोताओं की चिट्ठियां - प्रड्यूसर : अतुल - साउंड मिक्स : रोहन

सोनम वांगचुक की भूख, होर्मुज का होमवर्क और कुर्सी पर काला जादू : तीन ताल S2 Ep 165 18 Jul 2026

- फीफा वर्ल्ड कप में इंग्लैंड की अर्जेंसी - अलंकार मिश्रा, तार्किक जगत और पुजारिनी प्रधान जैसे नव रीलरों का क्या है? - ईरान और अमेरिका में फिर से लफड़ा क्यों शुरू हो गया - स्ट्रेट ऑफ होर्मुज कब खुलेगा? कितना टोल लगेगा? - डोनाल्ड ट्रम्प कितना मूर्ख और भ्रष्ट है? - हवा में उड़ने वाली बस और नीतिन गडकरी की इथेनॉल के प्रति जिज्ञासा - दतिया के नरोत्तम मिश्रा के अंदर का आहत इंदौरी और सेंसर बोर्ड के जानकार - सोनम वांगचुक का अनसन, कॉकरोच जनता पार्टी के मुद्दे और जंतर मंतर पर डांस - धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, मोदी सरकार को सलाह और अभिजीत दीपके की दिक्कत - बिज़ार : कुर्सी पर काला जादू, न्याय की नज़र उतारने की टेक्निक और फ्रिज में बाबा बर्फानी - प्रिय तीन तालियों की चिट्ठीयां - प्रड्यूसर : अतुल - साउंड मिक्स : रोहन

रामलला के साथ धोखा, खुशी की फुटकर दुकान और पैदा-पालन-पॉलिटिक्स : तीन ताल S2 Ep 164 11 Jul 2026

- मानसून का आगमन और बारिश के गीत - KTS की जयपुर यात्रा और तीन तालियों का अगाध प्रेम - चंपत राय का इस्तीफा, मर्यादा पुरुषोत्तम राम और रामलला के साथ छल - कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में आंदोलन के समधि योगेंद्र यादव - नितिन गडकरी का सपना और इथेनॉल का बवाल - बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन पर अरविंद केजरीवाल की चुटकी - छोटे छोटे सुख का एजेंडा - वायुवर्धन, नाक में उंगली डालने और घर आकर कपड़े उतारने का सुख - तालीबानियों का झूला झूलने की इच्छा और उनके छोटे-छोटे सुख - पाकिस्तान, अमेरिका, ब्रिटेन और चीन का सुख - कब्ज, मल-त्याग और परिणाम पर बतरस - बिज़ार खबर : मुफ़्तखोरी का नया दर्शन - चिट्ठियां - प्रड्यूसर : अतुल तिवारी - साउंड मिक्स : रोहन

नागरिकता की KYC, सिस्टम का सिंडिकेट और कऊए का स्किल डेवलेपमेंट : तीन ताल S2 Ep. 163 04 Jul 2026

- मिठाई-दुकान की टूटही बेंच और बालूशाही का बालू - अयोध्या में चोर नाचा किसने देखा? और कॉकरोच जनता पार्टी की आंदोलन में सोनम वांगचुक क्या कर रहे? - शत्रुधन, बापू और सिया-केतन-चेतन पर बतरस - रिजेक्शन और समाज का डर और सोनम वांगचुक साइंटिस्ट हैं या नहीं? - एजेंडा में सरकारी घोटाले और गड़बड़झाले पर बतरस - बीजेपी और कांग्रेस की ग़लती - DBT से लोग कामचोर हो रहे? अर्थशास्त्री नजरिए से पैसा देने वाली योजना पर बतरस सुनिए - सरकार घोटाला है या घोटाला ही सरकार और मानवाधिकार नाम की चीज़ पर ताऊ का ज्ञान - नौरंगी की गाड़ी और घास का भोजन - टोल टैक्स का घोटाला, स्टाम्प ड्यूटी का घोटाला और आवेदन फॉर्म का घोटाला - बिज़ार में स्वीडन का कौवा - चिट्ठीयां - प्रड्यूसर : अतुल - साउंड : रोहन

कायदे से कांड कांड करने का तरीका, दारू बनाम दलील और चंदा-वंदा तमाशा : तीन ताल S2 162 27 Jun 2026

- सबै भूमि मध्य प्रदेश वाले मोहन गोपाल जी की - कॉकरोच जनता पार्टी की रैली का खालीपन और महाराष्ट्र के नामवर - नितिन गडकरी को शिक्षा मंत्री क्यों बनाना चाहिए - भरत तिवारी की मृत्यु एनकाउंटर है या हत्या? - एनकाउंटर और राजनीति के कशमकश - एजेंडा में : Malicious Compliance - नियम से बदला और आज्ञा का आतंक - नागराज का कार्टून और बकैत मास्टर का जलवा - मार कुटाई, गमराज और फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ की ग़ज़ल - आप जैसा कहें दीपो भवः और समाज का नियम - इथेनॉल और Malicious Compliance - संजय नाम के अड़भंगी दोस्त और लुंगी तक पसीना - बिज़ार खबर में : न्यायालय में नशायालय! - चिट्ठियां - प्रड्यूसर : अतुल - साउंड : सूरज

टूटी हुई पार्टी में टूटन, महक का मकड़जाल और हड़प्पा की बेटी को दुपट्टा : तीन ताल S2 161 20 Jun 2026

- गमागम स्पॉन्सर और नए स्टूडियो का स्वागत - ईरान-अमेरिका की डील का असली खेल - टीएमसी में टूटन के बाद शिवसेना की टूटन - प्रेमिका की खुशबू और गाड़ी की गंध पर बतरस - काले घोड़े पर गोरा और शरीर की गंध - पचूली की कहानी ताऊ की ज़बानी - बालों तेल और शहर की खुशबू - बच्चों की उल्टी की महक और नवविवाहिता का कमरा - शराब, पेट्रोल और इथेनॉल ब्लेन्डेड तेल की खुशबू - कबीरा कंपनी ऑफ जेन्टलमेन लाइक मर्चेन्ट ऑफ सेंट - बिज़ार खबर में कांस्य कन्या का मेकओवर - चिट्ठियां - प्रड्यूसर : अतुल तिवारी - साउंड मिक्स : रोहन

TMC में घमासान, परदे का प्रपंच और रील से रेकी तक : तीन ताल S2 160 13 Jun 2026

- कॉकरोच जनता पार्टी के मुद्दों का समाधान - TMC में घमासान और नेताओं के कहे का मान - विपक्ष एकता कैसे होगी? नीट बेहतर या लीक? - POK में प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी सेना ने बरसाईं गोलियां - कूलर की राजनीति और एजेंडा में पर्दा - पट, पटना, पाटन से शुरू पर्दा पुराण - रुपहला पर्दा, पर्दा-प्रथा और घूंघट - पर्दा वाला शौचालय और पत्रकारिता का पर्दाफ़ाश - जया प्रदा से जया पर्दा और अमर सिंह - हातिमताऊ का ज्ञान और बच्चों को मोबाइल देने के नुकसान - बिज़ार : रील देखकर सोना ले गए चोर - चिट्ठियां - प्रड्यूसर : अतुल तिवारी - साउंड मिक्स : रोहन/अमन

अमरीका में गनतंत्र, बंगाल का जंजाल और तलबगार अपराधी : तीन ताल S2 Ep 159 06 Jun 2026

- अधिक मास में एक अधिक सहभागी रोहित शर्मा के साथ शुरुआत - अमेरिका-ईरान-इजरायल युद्ध का फ्रस्ट्रेशन और ताऊ की लंदन यात्रा - अमेरिका के हेरिटेज नागरिक और कांख में नमी - ममता बनर्जी की TMC में फूट और कॉकरोच जनता पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस - बिज़ार खबर में : एनकाउंटर के बाद बदमाश की अजीब फरमाइश - शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा व्यवस्था का झोल - बशीर बद्र का निधन और प्यार और चोंचले अपर शेरो-शायरी - भ्रष्टाचार की मजबूरी या जरूरी? - सवाल पूछने की चुल्ल ताऊ के हीरो मोदी जी - ताऊ के हीरो कौन? नरेंद्र मोदी या नितिन गडकरी? - प्रड्यूसर : अतुल तिवारी - साउंड मिक्स : अमन

कर्नाटक के रवि और सिन्नी, खुजला सिम-सिम और जहां चाह, वहां चियर्स : तीन ताल S2 Ep 158 30 May 2026

- बिजली कटौती से और बिजली आने पर बतरस से शुरुआत - इलेक्ट्रिसिटी की हायरार्की और रवि और सिन्नी की कहानी - बकरीद पर सालाना तमाशे और नॉन वेज खाने वाला बकरा - मौसम, बाढ़, सांप, बच्चा और ताऊ पर साइड लेने का आरोप - एजेंडा में खुजली का संसार - खुजाने की आदत, खुजली का स्पॉट और खुजली की अर्जेंट डिमांड - खुजली 'मेनका' क्या है? ईरान, पाकिस्तान, इज़रायल और अमेरिका की खुजली - दार्शनिकों की खुजली और खुजलाने का दर्शन - लुटियन्स दिल्ली की खुजली और नेताओं की खुजली! - चुल्ल, खुजली, खाज और अंधविश्वास के साथ खुजली से साथ वार्तालाप - बुद्धिजीवी दिखने की खुजली और साक्षरता की खुजली - बिज़ार खबर में शराब का भंडारा - चिट्ठियां - प्रड्यूसर : अतुल तिवारी - साउंड मिक्स : रोहन

कॉकरोच का जन'हिट', बदले का बारूद और गज़वा-ए-गंजापन : तीन ताल S2 Ep 157 23 May 2026

- तिलचट्टा का शादिक अनुवाद और कॉकरोच जनता पार्टी का उदय - जस्टिस सूर्यकांत की टिप्पणी से रायता, नरेंद्र मोदी-जॉर्जिया मेलोनी का मेलोडी मोमेंट - भारत का जेन ज़ी नेपाल की तरह क्यों नहीं हो सकता? और खान चा कैसे है तिलचट्टा शिरोमणि - राले'गन' की बंदूक, डायनासोर अन्ना हज़ारे का कंधा और सरनेम का सस्ता लॉजिक - नॉर्वे में पत्रकार ने पूछा सवाल तो आगे क्यों बढ़े पीएम मोदी? नॉर्वे की पत्रकार हेला लिंग को क्यों भाव नहीं देना? - नरेंद्र मोदी के अंदर का अनंत सिंह और योगी आदित्यनाथ के सड़क पर नमाज अदा करने को लेकर दिए गए बयान पर चर्चा - एजेंडा में बदले की भड़ास और देश को वासेपुर समझकर घूमने वाले लाखों फैज़ल - 'बदला' पर फिल्में और खून से मांग भरने का शगल - इतिहास से प्रतिशोध लेने इच्छा और जाति पूछने का - माइक्रो और पैसिव बदला क्यों नहीं लेना चाहिए - सवतिया डाह, बुरी नजर से बचाने के टोटके और बदला को ठंडा करके खाने का तरीका - बिज़ार खबर : लश्कर आतंकी ने कराया था हेयर ट्रांसप्लांट - चिट्ठियां - प्रड्यूसर : अतुल तिवारी - साउंड मिक्स : सूरज

इंडिया का Leak काल, करेक्ट करने की चुल्ल, नेताओं का पांचवां मौसम और ट्रंप कार्ड: तीन ताल S2 156 16 May 2026

तीन ताल के इस एपिसोड में कमलेश ताऊ, आसिफ़ खान चा और कुलदीप सरदार के साथ सुनिए: 'हम' के विभिन्न पहलुओं पर क्या प्रकाश डाला गया. 'हम' भारतीयों को करेक्ट करने की चुल्ल क्यों रहती है? प्रधानमंत्री को काफ़िला क्यों कम नहीं होना चाहिए? सोना ख़रीदने को लेकर भारत के लोग इतना आसक्त क्यों हैं? NEET पेपर लीक पर ताऊ क्यों शर्मिंदा हैं, NTA और सरकार की नाकामी पर क्या चर्चा हुई और ताऊ ने इसे बेईमानों का देश क्यों बताया? अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के चीन दौरे की हाईलाइट्स क्या रहे और क्या ट्रंप की इज़्ज़त सचमुच कम हो गई है? इसके साथ ही सामान्य मानविकी के दैनिक जीवन में इस्तेमाल होने वाले नाना प्रकार के कार्ड्स पर बतरस हुई. विजिटिंग कार्ड या बिजनेस कार्ड छपाने-बांटने वाले लोग, प्लेइंग कार्ड यानी ताश के फ़ेवरेट खेल जैसे - तीन पत्ती, छकड़ी, 29 और ब्रिज जैसे खेलों की यादें ताज़ा की गईं. गांव-जवार के चचा लोग ताश के प्लेयर कैसे जुटाते हैं और ताश को ताऊ ने जीवन से कैसे जोड़ा? ताऊ ने PR को नेताओं का पांचवां मौसम क्यों करार दिया? इसके अलावा मां-बाप के पसंदीदा कार्ड, डेबिट और क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने की शुरूआती स्मृतियों और शादी के कार्ड के बहाने न्यौता पूरने, आधार और राशन कार्ड के क़िस्से सुनाए गए. रिपोर्ट कार्ड और एडमिट कार्ड की अहमियत, कंगाल कर देने वाले सिम कार्ड और विक्टिम कार्ड की उपयोगिता भी उजागर हुई है. बिज़ार ख़बरों में हैदराबाद के Feel The Jail अभियान और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मच्छरदानी के चलते हुए विवाद के मज़े लिए गए. अंत में प्रिय तीन तालियों की चिट्ठियां भी सुनने को मिलेंगी. - प्रड्यूसर : अतुल तिवारी & कुमार केशव - साउंड मिक्स : रोहन भारती

बकैती ब्रिगेड के बाबा अवध ओझा, भद्रलोक पसंद बंगाली और वेल्डिंग वाले चचा : तीन ताल S2 155 09 May 2026

- बकैती का महत्व और गांव में हिंसा की आवश्यकता - अंतरराष्ट्रीय बकैत ट्रम्प, महाभारत में दुर्योधन की बदमाशी और कृष्ण-अर्जुन ज्ञान - राघव चड्ढा एकलव्य हैं? और नरेंद्र मोदी अर्जुन? एड़ा बनकर पेड़ा खाने का मंत्र - अवध ओझा का गुजरात एक्सपीरियंस, बेसिक हिंसा की ज़रूरत और प्रधानी चुनाव के बदले - शाहजहां का रियल स्टेट, विराट कोहली की दुविधा और फ्रॉड - आज़ादी का असली मतलब, भारतीय गौरव का इतिहास और भारतीयों का सिविक सेंस - मनोज तिवारी, अनंत सिंह और कंगना रनौत के फैन अवध ओझा - बीजेपी के कार्यकर्ताओं का कॉन्फिडेंस, राहुल गांधी की कारगर अपील और ममता बनर्जी की हार - बंगाल में बाबरी मस्जिद, ओवैसी की के बयान और असम के अतरंगी हिमंत बिस्व सरमा - बकैती से इतिहास की शिक्षा, वाम पार्टियों का पतन और इंडिया गठबंधन की बल्ले बल्ले - विपक्ष को महात्मा गांधी की तरह नेता क्यों चाहिए? - बिज़ार खबर में वेलडिंग वाले चाचा, डीएम का हाल-चाल पूछने वाला अराफ़ात और कानपुर का तेल - चिट्ठियां - प्रड्यूसर : अतुल तिवारी - साउंड मिक्स : अमन

अंट-शंट अनसन, प्याज़ का पंचनामा और पाखंड का प्रीमियम प्लान : तीन ताल S2 154 02 May 2026

- लेट लतीफ़ और सुशीला के नाम से तीन ताल की शुरुआत - बंगाल में कौन जीतेगा? जानिए तीन ताल का एग्जिट पोल - अखिलेश यादव का पुतला फूंक कर जलीं विधायक से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव - नैतिक ज़िम्मेदारी लेने मतलब क्या? ताऊ ने बताया - रघु राय का निधन और फ़ोटोग्राफी की दुनिया - लू का इलाज प्याज़ बताने वाले मंत्री जी - अरमानों की गाड़ी और गाड़ियों का अरमान और ट्रैप में मिडिल क्लास - मोलभाव कराने वाला मिडिल क्लास और जलो नहीं ईर्ष्या करो - मिडिल क्लास परजीवी, पैशन चेंज कराने वाले मामा - पाखंड की ज़रूरत और लेवल पर पाखंड - बिज़ार खबर : सोनचिरैया का चूजा गायब - जय भगवान नाम के हेड कॉन्स्टेबल को गों गों करके पॉटी! - चिट्ठियां - प्रड्यूसर : अतुल तिवारी - साउंड मिक्स : सूरज

तौलिया-ए-आज़म, म्याऊं-महाभारत और एक घूंट ताड़ी : तीन ताल S2 153 25 Apr 2026

- आम के मौसम की आहट और कूलर का मौसम आया - ईरान-अमेरिका-इज़रायल का सीज़फायर और मुसीबत में फंसेगा पाकिस्तान? - संसद में प्रियंका गांधी का भाषण और संसद में एक हज़ार सीटें क्यों होना चाहिए - गोबर बाबा, थार का खार और बराबरी की मांग - एजेंडा में तौलिया - लाल-नीली-हरी स्याही और मेज़ की हायरार्की - भारतीय रेल का तौलिया और बॉर्डर वाला तौलिया - तौलिए से मुरेठा और तौलिए को रिटायर कैसे करें - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झालमूढ़ी और बंगाल में घूम-घूमकर मछली खाते बीजेपी नेता - मोहम्मद अली जीना भाई की कहानी और कॉलोनियल हैंगओवर - बिज़ार खबर : 'बिल्ली' ने दिया बच्चों को जन्म तो 'बिल्ले' के मालिक पर फूटा गुस्सा - यूट्यूब कॉमेंट्स और चिट्ठियां - प्रड्यूसर : अतुल तिवारी - साउंड मिक्स : अमन

बिहार का चौधरी, सोया-सोया चांद और युगांडा का दूल्हा : तीन ताल S2 152 18 Apr 2026

- बिहार की राजनीति से बतकही चालू - बिहार का नया चौधरी और अनंत सिंह की क्लियर कट डिमांड - सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनना, अखिलेश यादव और केशव प्रसाद मौर्य को मैसेज है? - नौ मन तेल और राधा का डांस, डोनाल्ड ट्रम्प खुद को जीसस क्राइस्ट समझते हैं? - पोप राष्ट्रपति बनने के चक्कर में है? - चांद के पास फिर से मनुष्य और चांद पर गाने - रीपोस्ट इंफ्लुएंसर चांद और नासिक TCS धर्मांतरण पर चर्चा - नोएडा मजदूर प्रदर्शन के पीछे सिलेंडर है कारण? - एजेंडा में नींद पर बतरस - नींद मृत्यु की छोटी बहन है तो बड़ी कौन? - खर्राटे मारने वाले लोग और नौरंगी का किस्सा - सपने में मारने वाले और नींद में चलने वाले लोग, किम जोंग का बलिदान - कहीं भी सो जाने वाले लोग नींद - यूट्यूब कॉमेंट्स और चिट्ठियां - बिज़ार खबर - प्रड्यूसर : अतुल तिवारी - साउंड मिक्स : रोहन

कूलर की पानी भराई, छोला गंगा किनारे वाला और पवन पेड़ा का स्वाद : तीन ताल S2 Ep 151 11 Apr 2026

- जंग में कैसे हार चुका है अमेरिका और पाकिस्तान की मध्यस्थता या डाकिए का काम? - सीज़फायर के साथ उल्लंघन जरूरी है? - समय रैना का कमबैक शो और ट्रॉमा से कॉमेडी निकालने का टैलेंट - शक्तिमान को समय रैना ने क्यों तोड़ा? - पवन खेड़ा को पेड़ा बनाने का संकल्प और हिमंता की मैनेजमेंट-राजनीति - चुनाव आयोग की तृणमूल को दो टूक - राघव चड्ढा की जनवादी राजिनीति और झाड़ पर 'चड्ढा' - समरकूल के बहाने कूलर पर बतरस - बारह फुटा और दहेज का कूलर - टुल्लू पंप से कूलर की पानी भराई और कल्लन चा के किस्से - बिज़ार खबर : छोला फेंककर झोला लेने वाला गैंग - चिट्ठियां - प्रड्यूसर : अतुल तिवारी - साउंड मिक्स : रोहन/अमन

गाली देने का सही तरीका, तलाक वाली माता और जटल सम्मान निधि : तीन ताल S2 150 04 Apr 2026

- उजड्ड और आत्मनिर्भर पॉडकास्ट में वाक्य-संयमी शिक्षक विकास दिव्यकीर्ति - हरियाणा और भिवानी से बतफेरी चालू - धुरंधर के सिनेमा, आदित्य धर का एजेंडा और पटना में पंजाबी गानों पर चर्चा - 12th फेल फिल्म और विकास दिव्यकीर्ति की फिल्म रिकमेंडेशन - IPS vs CAPF क्या अंतर है? प्रमोशन कैसे होता है? विवाद क्या है? - CAPF वाले ARMED क्यों होते हैं? और पुलिस वाले क्यों नहीं - PAC फोर्स और PAC में प्रशांत भूषण और अरविन्द केजरीवाल - क्‍या है ट्रांसजेंडर विधेयक? विपक्ष क्‍यों कर रहा इसका विरोध? विकास दिव्यकीर्ति ने समझाया - एजेंडा : गालियों का समाजशास्त्र और भाषा का अंडरग्राउंड सिस्टम - गालियों से पहला परिचय और ग़ालिब को गाली देने का किस्सा - गाली-गलौज, गाली गुप्ता और जटल टनल के साथ गाली के विकासक्रम पर बात हुई - पितृसत्ता और स्त्री के ज़रिए दी जाने वाली गाली. गाली की टोन, गालियों की हायरार्की और दोस्ती का पासवर्ड - खेल की गालियां और विवाह में गारी - बिज़ार खबर में : तलाकवाली माता - तीन तालियों की चिट्ठियां - प्रड्यूसर : अतुल तिवारी - साउंड मिक्स : अमन

धुरंधर तड़का, सोया सॉस भी कभी बहु थी और चीन का जीवंत भोजन : तीन ताल S2 149 28 Mar 2026

- अगर की बत्ती, भूमिका की चावला और खान चा के अस्पताल की सैर - धुरंधर 2 पर बतरस और आदित्य धर की सक्सेस - धुरंधर की बेहतरीन कास्टिंग और कराची में डर का माहौल - धुरंधर की तरह कानपुर में भी पीक डिटेलिंग - बंदर के हाथ में दुनिया की स्टेयरिंग और रेस्टोरेंट जैसा देश पाकिस्तान - ईरान से पंगा लेकर फंस गए हैं डोनाल्ड ट्रम्प? - डोनाल्ड ट्रम्प का बूट पॉलिश कौन करता है? - एजेंडा : वे भोजन जो पासपोर्ट बदलकर भारतीय नागरिक बन गए - मंचूरियन का भारतीयकरण और चीन का जीवंत भोजन - बर्गर और आलू का कॉम्बिनेशन और सूप का गाढ़ापन - फास्टेस्ट फूड सतुआ और खोंसी हुई मिर्ची - बिज़ार खबर : बच्चा चोरी के आरोप में पिटा लग्ज़री कार वाला - कॉमेंट्स और चिट्ठियां - प्रड्यूसर : अतुल तिवारी -साउंड मिक्स : सूरज/अमन

चिलगोज़ा कॉफ़ी का स्वाद, आशिकाधिराज की बकरी और कलेशजीवी लोग : तीन ताल S2 148 21 Mar 2026

- ताऊ को सम्मान, हवा सिंह और उदयपुर की यात्रा - युद्ध की थकान और इजरायल-अमेरिका-ईरान का दांव - चिलगोजा कॉफी का स्वाद और लोकतंत्र की व्याधि - दुद्धी पर जापानी ट्रूप का हमला और लऊआ नदी - हरीश राणा की इच्छा मृत्यु और कलेश और स्यापे में अंतर - जबरन मार झगड़ा करने वाले खान चा - नॉन वेजीटेरियन लोग सॉफ्ट होते हैं? - अनलिमिटेड भोजन, बंसवारी का इलाज और नौरंगी के घर में कलेश - लबेदा से इमली तुड़ाई, व को फ बोलने वाले दोस्त - भंगेड़ी बंदर और डुबोया मुझको होने ने - डराने वाला रोबोट, यूपी पुलिस का रोबोट-एनकाउंटर - तीन तालियों के कॉमेंट्स और चिट्ठियां - प्रड्यूसर : अतुल तिवारी - साउंड मिक्स : रोहन

चप्पल का मोक्ष, मौत का रिवर्स गियर और अनलिमिटेड टॉपर वाली UPSC : तीन ताल S2 147 14 Mar 2026

- T20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत और मस्तमौला हार्दिक पाण्ड्या - ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध में सोर्स डेपलॉय - अमरीका की भूल और इजरायल की तैयारी - ईरान पगलू नेतन्याहू और सिलेंडर पगलू लोग - हैप्पी किम जोंग और ईरान में रिजिम चेंज के आसार - अर्थ पर एस्टेरॉयड मारने का प्लान - सामूहिक रूदन की प्रैक्टिस और नेपाल चुनाव और बालेन की बल्ले बल्ले - मंदिर में नायब तहसीलदार की चप्पल चोरी, दर्ज कराई FIR - सड़क के गड्ढे से झटका एंबुलेंस के अंदर 'ब्रेन डेड' महिला जिंदा - यूपीएससी का टॉपर टकराव और फ़र्ज़ी IAS - प्रिय तीन तालियों की चिट्ठियां - प्रड्यूसर : अतुल तिवारी - साउंड मिक्स : सूरज/अमन

होली के बाद सुस्ती, बम-बम बहस और बवासीर का LIVE डेमो : तीन ताल S2 146 07 Mar 2026

- होली के बाद की सुस्ती और हुरियारों की टोली - इसराइल मियां का लड़का, भरत यादव जी और अमरीक सिंह का लोचा - नीतीश सबके हैं, अब राज्यसभा के होंगे - खैनी वाले सीएम बनेंगे? या कोई और? - अयातुल्ला अली हुसैनी ख़ामेनेई की मौत पर ईरान का रुख - ईरान की सभ्यता और भारत से जुड़ाव - ख़ामेनेई की मौत पर भारत में मातम! सही या ग़लत? - अरब के पानी में क्या है? और अस्सलाम वालेकुम का अर्थ - इराक कहां से आया? ईरान का बटवारा चाहता है अमेरिका? - शहबाज़ शरीफ का ISD बिल और R&D का किंग कौन? - ऊंटनी का दूध और Botox वाले ऊंटनी! - लीव के लिए बवासीर का लाइव डेमो - प्रिय तीन तालियों की चिट्ठियां - प्रड्यूसर : अतुल तिवारी - साउंड मिक्स : सूरज

गंजी में धरना, कास्टमर केयर का कहर और तौलिया टास्क फोर्स : तीन ताल S2 145 28 Feb 2026

- फाल्गुन की बयार से शुरुआत - ट्रंप ईरान पर हमला करेंगे या नहीं - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा के मायने क्या हैं? - गंजी पहनकर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन भद्दा क्यों? - शॉर्ट एंड ब्रीफ़ प्रोटेस्ट और क्रिएटिव प्रोटेस्ट का तरीका - कस्टमर केयर की दुनिया और प्रतीक्षा का अंतहीन समय - लोन लेने वाला गांव और चौक पर पिज़्ज़ा छिनाई - चैट बॉट वाले कास्टमर केयर और रिप्लाय का टेम्पलेट - बिजली विभाग के अधिकारी को गरियाने का फाइन - PUK नंबर डालने का स्ट्रगल और पोर्ट कराने की धमकी - बिज़ार : BSNL दरबारी सेवा और त्रितौलिया निरीक्षक! - प्रिय तीन तालियों की चिट्ठियां - प्रड्यूसर : अतुल तिवारी - साउंड मिक्स : अमन

ओलंपिक में कनटिल्लो, ओवररेटेड क्रिकेट और इंसाफ का लौंडा : तीन ताल S2 144 21 Feb 2026

- कर्ता और कर्म से खेल की शुरुआत - जीवन जुआ और ज़िंदगी बंधुआ - गलगोटिया का कुक्कुर, गाल पर गोटी और AI समिट के फायदे - एप्सटीन के चक्कर में बम मारेगा ट्रम्प - एजेंडा : ओवररेटेड और अंडररेटेड पर बतरस - मानवता और जानवरता में क्या ओवररेटेड? - जंगल, गोवा और पहाड़! कौन ओवररेटेड कौन अंडररेटेड? - क्रिकेट ओवररेटेड गेम और सेवा करने की नौकरशाही वाली नौकरी - इंसाफ की देवी है लेकिन इंसाफ का देवता क्यों नहीं? - सत्य, तथ्य और क्रिकेट को बैन करने की मांग - बिज़ार खबर में पेट की गैस नापने वाला अंडरवियर - चिट्ठियां - प्रड्यूसर : अतुल तिवारी - साउंड मिक्स : रोहन/अमन

मुर्गा-मिठाई की मांग, बिचौलिया का औलिया और केंचुली वाली कन्या : तीन ताल S2 143 14 Feb 2026

- धूप का नशा और धूप की बत्ती के साथ लखनऊ में तीन ताल - समुराई सरदार और मंगोल की सेना से युद्ध - संसद को म्यूट करके क्यों देखे और बांग्लादेश चुनाव - अमेरिका का टॉयलेट पेपर बना पाकिस्तान - एजेंडा में बिचौलिया और समाज में बिचौलिए की ज़रूरत - झूठ बोलने का फाइन और लाइसेंस बनावने वाले बिचौलिए - 500 परसेंट कमाने वाले प्रॉपर्टी डीलर - खोसला का घोंसला और नौकरी लगवाने वाले बिचौलिया - धार्मिक बिचौलिया और टूरिस्टों का बिचौलिया - डिजिटल बिचौलिया वाले ऐप और बिचौलियों पर कविता - बिज़ार खबर में : केंचुली वाली प्रेमिका - प्रिय तीन तालियों की चिट्ठियां - प्रड्यूसर : अतुल तिवारी - साउंड मिक्स : रोहन

हॉट आलू का कचालू, गरीबों का गोवा और रामलीला का FIR कांड : तीन ताल S2 142 07 Feb 2026

- ट्रम्प का बंदर और गर्म आलू नकोलने से शुरुआत - चरित्रहीन आलू के बहत्तर उपयोग और साग दा सरसों - गोष्त में आलू और आलू का सच्चा साथी - नरावने के बाद डरावने मुद्दे पर बतकही - कोटद्वार के मोहम्मद दीपक और बाबा शब्द पर बतरस - नफरती भीड़ और सद्भाव की गिरावट - इंडिया अमेरिका डील में किसका घाटा? - पॉइंट ब्लैंक रेंज से तीर और कलियुग के राम पर केस - दुद्धी टाउन क्लब और रामलीला का FIR कांड - प्रिय तीन तालियों की चिट्ठियां - प्रड्यूसर : अतुल तिवारी - साउंड मिक्स : अमन

कर्णकटु कॉलर ट्यून, मैदान में मोदी और दिलजली चोरी : तीन ताल S2 141 31 Jan 2026

- चौथे ताल रजत चौहान के साथ शुरुआत - अजित पवार का निधन और मदर ऑफ ऑल डील - सस्ती दारू और सस्ती गाड़ी का इंतज़ार - मायापुरी से मायापुरी और ताऊ खान चा का रोस्ट - हैप्पी एन्डिंग नाम का बेटा और ताऊ की आईडियोलॉजी - सिटी मजिस्ट्रेट का अलंकार और तो 'खेल' कर गए GST डिप्टी कमिश्नर - यूजीसी विवाद में सुप्रीम कोर्ट के सम्मान में, मोदी जी मैदान में? - कॉलर ट्यून का दौर और अंकल लोगों के फोन की रिंगटोन - महिंद्रा और टाटा की गाड़ियां और 2010 से 2010 तक की मोटरसाइकिल - रेड-व्हाइट और ब्लू लाइन बसें और दिल्ली का नोस्टेलजिया - मेट्रो का सफर और कहानियां और देसी व्लॉगिंग के हिट होने का फॉर्मूला - बिज़ार खबर में काली स्कूटी चुराने वाले जैन साहब और प्रिय तीन तालियों की चिट्ठियां - प्रड्यूसर : अतुल - साउंड मिक्स : अमन

विपक्ष के शंकराचार्य, नॉटी नोटा भाई और खाजा आसिफ़ का पी जा हट-पोपट : तीन ताल S2 140 24 Jan 2026

- नोएडा की घटना और स्मार्ट सिटी की असुरक्षा - बुली ट्रंप और नोबेल के चक्कर में दुनिया का नाश - शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और सतुआ बाबा की सुर्खियां - हरकी पौड़ी का नहान सुख - गड्डी वाले नोट और धारक को वचन देता गवर्नर - नोट चिपकाने की टेक्निक और नकली नोट चलाने की मुफीद जगह - दादी-नानी से मिलने वाला नोट और रकम,रोकड़ा, पेटी और खोखा - नोट पर 'सोनम गुप्ता बेवफ़ा है' और दस्तखत करने वाले लोग - 'बारबाला' जैसी शब्दावली और नोट पर कविता - बिज़ार खबर पाकिस्तान से : ख्वाजा आसिफ ने किया नकली पिज्जा हट का उद्घाटन - प्रिय तीन तालियों की चिट्ठियां - प्रड्यूसर : अतुल तिवारी - साउंड मिक्स : रोहन/अमन

Iran की Weirdness, Gig Work की मुसीबत, नहाने के दीवाने और अमरूद काल: तीन ताल S2 139 17 Jan 2026

तीन ताल सीजन 2 के एपिसोड 139 में कमलेश ताऊ, आसिफ़ खां चा और कुलदीप सरदार के साथ सुनिए: ईरान में क्या चल रहा है और क्या ट्रंप हमला करेंगे इराक जैसा नहीं है ईरान और ट्रंप शामिल हों तो भविष्यवाणी नहीं करना चाहिए ईरान की पढ़ाकू लड़कियां, समृद्ध संस्कृति और गिरती इकॉनमी भारत का दुश्मन नहीं है ईरान और वहां regime change क्यों ज़रूरी है बीजेपी और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी नेताओं की मुलाक़ात गिग वर्क की असल दिक़्क़त, नौकरी का सोसन और इसके सोसक पीतांबर बाबा का ज्ञान और ताऊ का चापाकल फ्लेक्स नदी तालाब के खेल और कांग्रेस वालों का गढ़ मुक्तेश्वर चीता की चिता और नदियों के स्मोकिंग ज़ोन गीजर नहीं चलने पर छुट्टी लेने वाले और बिना नहाए नहीं खाने वाले लोग झिरनी का क़िस्सा, नहाने के गाने और नहाने की बीमारी ख़ान चा की न्यू ईयर पार्टी और बाथरूम का लोटा-बाल्टी पचास पैसे वाले शैंपू, तौलिए का समाजवाद और अंडरवियर की टोपी वीकेंड के क्रोकोडाइल और नहाने का 'घोड़ा-चतुर' ठंडे-गरम पानी का राइट बैलेंस और बाथरूम की कुंडी का दर्शन बिज़ारोत्तेजक ख़बर में लखनऊ-मथुरा से अमरूद-सांप के मामले अमरूद तोड़कर सिपाही ने की स्वेच्छाचारिता की पराकाष्ठा और भारत का अमरूद काल सांप ने काटा तो उसे जैकेट में बंद कर अस्पताल पहुंचे दीपक भाई सांप काटने की हदस और सांपों को मारना क्यों सही नहीं है और आख़िर में प्रिय तीन तालियों की स्नेह-सिक्त चिट्ठियां प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: अमन पाल

अष्टधातु वाले घंटा-पुरुष, खुजान का निपटान और एकांत के औज़ार : तीन ताल S2 138 10 Jan 2026

-जलेबी को खाती जलेबी और राम रहीम बाब्बा को पैरोल - ट्रायल की देरी से नेल्सन मंडेला बनेंगे उमर खालिद? - मादुरों को ट्रंप ने क्यों उठाया - अमेरिकन फौजियों की मरने की प्रैक्टिस डरपोक चाइनीज़ - पाकिस्तान का 'मज़ा दिलाने' वाला 'शरीफ' और व्हाइट हाउस-लंच का पेमेंट - साहसी कैलाश विजयवर्गीय और घंटा, मिनट की सुई - इंदौर की बॉम्बे बनने की इच्छा और MP के MLA - एजेंडा में एकांत की वस्तुएं - नेलकटर का गुमशुदा कैरेक्टर और मूत्रविसर्जन से फर्स्ट एड - टूथबर्ष से लगाव और मच्छरदानी से अपनापन - दिदौरा वाला मच्छर और खुजान का निपटान - फूंकदार तकिया, आई मास्क और पॉकेट कंघियों का दौर - बिज़ार खबर : आधा घुसा चोर और खाटू श्याम का आशीर्वाद! - तीन तालियों की चिट्ठियां - प्रड्यूसर : अतुल तिवारी - साउंड मिक्स : अमन

स्कर्ट वाले योद्धा, हगहा जींस और रेबीज़ वाला रायता : तीन ताल S2 137 03 Jan 2026

- न्यू ईयर की लख-लख मुबारकां! - जाम जा झाम और कैलेंडर का चक्कर - बिल्लियों का टोटका और क्रिसमस पर तोड़फोड़ - जियो और जीने दो और ट्रंप-पुतिन का झोल-गेम - ताऊ की कविता : साल मुबारक - एजेंडा में आया पैंट, लुंगी, धोती और लोवर - बिना अंडरवियर पहने स्कर्ट पहनने वाले योद्धा - लंगोट धुलवाने वाले पंडी जी और लुंगी से क्रांति - पायजामे से पायंचा और हलवाइयों के चौड़े पजामे - फ़ैन्सी आइटम और जींस पहनकर शौच की मुश्किल - सफारी सूट का दौर लो-वेस्ट जींस वाले लौंडे - मल्टी जेब वाले पैंट का मज़ा और खां चा की टिशू वाला जुनून - बिज़ार में रेबीज़ वाला रायता और तीन तालियों की चिट्ठियां - प्रड्यूसर : अतुल तिवारी - साउंड : रोहन

वाम का बाम, गॉड का घालमेल और वि.कु.शु का जादू : तीन ताल S2 136 27 Dec 2025

- वाम का बाम होने का इल्जाम और रतिशंकर का बयान - ईश्वर-अल्लाह-भगवान-गॉड कौन हैं? - सारी धार्मिक-किताबें मनुष्य ने लिखी हैं? - साइंस ईश्वर को साबित नहीं कर सकती? - जावेद अख्तर से भिड़ने वाले मुफ्ती शमाइल नदवी की मुश्किल - गॉड का अनुवाद क्या हो सकता है? - आस्तिकों और नास्तिकों में बहस बेकार क्यों? - अपने-अपने भगवान अपने-अपने विश्वास - Contingency और Infinite Regress - बांग्लादेश में हिंसा और भारत में इस्लामोफोबिया - विनोद कुमार शुक्ल की जादुई दुनिया का मोह - प्रिय तीन ताल श्रोताओं की चिट्ठियां - प्रड्यूसर : अतुल तिवारी - साउंड मिक्स : रोहन/अमन

अवैध नान, केरले'स कैब ड्राइवर और चाय पर चर्चिल : तीन ताल S2 135 20 Dec 2025

- चाय-शाय और चुस्की से बतकही चालू - चाय कैसी होनी चाहिए? ग्रीन टी को गरियाने का सुख - खांसता एयर प्यूरीफायर और दिल्ली-प्रदूषण के इंतज़ाम - दिल्ली में तंदूर बैन और अवैध नान बराबद! - अरवाली की खुदाई और रेगिस्तानी दिल्ली - लखनऊ में भारत-अफ्रीका का कैंसिल मैच और मनरेगा को राम राम जी - नितिन नबीन अध्यक्ष और नितिन पुरातन के कारनामे - एजेंडा में : कैब, तांगे से शुरुआत - लीद लकही और लेंड़ी में अंतर - डोर टू डोर मेटाडोर और नौरंगी से मिले हार्ट सर्जन - ग़म-गलत किए खां चा और मुल्ला जी ड्राइवर - कैंसिल कल्चर फिर से स्टार्ट करने वाले कैब-ड्राइवर - रैपीडो के अतंरगी ड्राइवर और केरल के कलाबाज़ ड्राइवर - हॉर्न बजाने का शग़ल और छुआ-छुआ के चलने वाले लोग - बिज़ार : गुटखाखोर डॉक्टर और जीजा की डिग्री से डाक्टरी - प्रड्यूसर : अतुल तिवारी - साउंड मिक्स : रोहन

धुरंधर की धुलाई, प्रॉपरगैंडास्वामी और ट्रेनिंग का टॉर्चर : तीन ताल S2 134 13 Dec 2025

- माननी शदस्य-गन के साथ ख के खखार से शुरुआत - संसद की कार्यवाही में सिगरेट ओर इलेक्शन प्रक्रिया से मुक्ति - धुरंधर की धुलाई और स्पाई चूं-चां - आदित्य धर का प्रॉपगेंडा और फ़र्ज़ी जासूस - रहमान डकैत और अक्षय खन्ना का तालमेल - फिल्म क्रिटिक का गिल्ट और ल्यारी टाउन का सत्या - सबलोग क्लिनिक और नेकी कर दरियागंज में डाल - गाय चराने वाला जर्मन शेफर्ड कुक्कुर - जबरन ट्रेनिंग कराने के फ़ायदे और लोकतंत्र की चाह - फटने की ट्रेनिंग और टाइपिंग की पिंग-पिंग - कपिल सिब्बल की आइब्रो और उधारी की ट्रेनिंग - बिज़ार खबर में 15 करोड़ी किताब - तीन तालियों की चिट्ठियां - प्रड्यूसर : अतुल/शशांक - स्साउंड : अमन

सच्चे नेता की पहचान, Over-communication का संकट और ड्रोन आचार्य : तीन ताल S2 133 06 Dec 2025

कॉमेडी पॉडकास्ट तीन ताल के सीजन 2 एपिसोड नंबर 133 में कमलेश ताऊ, आसिफ़ खां चा और कुलदीप सरदार के साथ सुनिए: दुनिया के सबसे शांत और मनोरम ट्रांज़िशन नौरंगी के साथ खां चा पहाड़ों पर गए और हो गया कांड पुतिन आए दिल्ली, क्या रूस के साथ मजबूत रिश्ते नहीं रख पाया भारत पुतिन के ऊपर किस तरह के आरोप लगते हैं संचार साथी App पर हंगामा और रेणुका चौधरी की भौं भौं सरकार को क्यों वापस लेना पड़ा संचार साथी एप से जुड़ा फैसला हर मुद्दे पर चीन की तस्वीर क्यों घुसेड़ देते हैं लोग ख़ान चा और मौलवी साहब की कहानी इंडिगो का संकट और नील की वजह से मिली आज़ादी नील की उपयोगिता और ताऊ का फ़ेवरेट कलर AI किस तरह के काम ख़त्म कर देगा पूंजीवाद से पैदा हुआ AI समाजवाद की तरफ ले जाएगा Too much communication ने element of surprise को ख़त्म कर दिया काम करना क्यों ज़रूरी है और कुछ नहीं कर पाने की विवशता इंसान धरती पर क्या करने आया है और काम नहीं होगा तो वासना क्यों बढ़ेगी रोबॉट की ट्रेनिंग कैसी नहीं हो और ताऊ का ड्रीम 2045 बिज़ारोत्तेजक ख़बर में पंजाब का वेल्ला कॉम्पीटीशन और सुहागरात से क्यों भागा दूल्हा और अंत में माई डियर तीन तालियों की प्रेमपूर्ण चिट्ठियां प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: अमन पाल

इंडिया में लेफ़्ट का डेप्थ, 'ही-मैन' धर्मेंद्र और खर्च का चुंबक: तीन ताल, S2 132 29 Nov 2025

देश के नंबर वन कॉमेडी पॉडकास्ट तीन ताल सीजन 2 के एपिसोड नंबर 132 में कमलेश ताऊ, आसिफ़ खां चा और कुलदीप सरदार के साथ देखिए/सुनिए साहित्य आजतक में मिले अनोखे और अतरंगी तीन तालिये ताऊ दिवस मनाने और बड्डे पार्टी पर क्या बोले ताऊ ताऊ ने बताया कि कैसे हम सब दुद्धी में रहते हैं कुणाल कामरा की विवादित टीशर्ट और टी शर्ट का प्रोपगैंडा दिल्ली प्रदूषण की आड़ में प्रोटेस्ट और बस्तर-बीजापुर मॉडल का विकास देश की सियासत में लेफ़्ट क्यों ज़रूरी और छात्र राजनीति का दौर ख़त्म लेफ़्ट का आईडिया अच्छा है लेकिन प्रैक्टिकल क्यों नहीं धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि और उनके परिवार से क्या शिकायत खपत की चपत, आवश्यक और अनावश्यक ख़र्च क्रेडिट कार्ड की डिसिप्लिन, गुड लोन-बैड लोन का फ़र्क़ और रिकवरी एजेंट के क़िस्से ताऊ, सरदार और खां चा कहाँ पैसे ख़र्च करते हैं और कहां नहीं ऑनलाइन शॉपिंग ने कैसे आदत बिगाड़ी नौरंगी की कहानी और उधार पर विचार बिज़ारोत्तेजक ख़बर में लाखों की क़ब्र और करोड़ का नंबर प्लेट आख़िर में प्रिय तीन तालियों की कलेजा-काट चिट्ठियां प्रड्यूसर: कुमार केशव साउंड मिक्सिंग: अमन पाल

साहित्य आजतक में Teen Taal LIVE: ताऊ, ख़ान चा और सरदार की अतरंगी बतरंगी, तीन तालियों ने बनाया माहौल 24 Nov 2025

साहित्य आजतक 2025 के आख़िरी दिन दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित हुआ तीन ताल का विशेष समागम. इसमें पधारे देशभर से प्रिय तीन तालिये. उन्होंने इस कार्यक्रम पर जमकर प्यार लुटाया. शानदार महफ़िल जमी. बातों, ठहाकों और चुटकुलों का मज़ेदार छौंका लगा. कमलेश ताऊ ने दिल्ली के प्रदूषण से लेकर बिहार चुनाव तक पर सुनाई चुटीली कविताएं. कुलदीप सरदार भी पीछे नहीं रहे, उनके पिटारे से क्या निकला और आसिफ़ खां चा ने कैसे मौज कराई? इसके अलावा कुछ तीन तालियों को मिला उनके सवालों का जवाब. तो आप भी देखिए/सुनिए तीन ताल का ये बोनस एपिसोड. प्रड्यूसर: कुमार केशव/अतुल तिवारी साउंड मिक्सिंग: रोहन भारती

संबंधित पॉडकास्ट